20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘कोस्टाओ’ का ट्रेलर : कस्टम अधिकारी बन 1500 किलो की गोल्ड स्मगलिंग रोकने निकले नवाजुद्दीन

Costco Movie 17 अप्रैल। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘कोस्टाओ’ के दमदार ट्रेलर को निर्माताओं ने जारी कर दिया है। इसमें सिद्दीकी कस्टम अधिकारी बनकर भ्रष्टाचारियों पर दमदार अंदाज में शिकंजा कसते नजर आए। 3 मिनट 15 सेकंड के ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डायलॉग और नवाजुद्दीन की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिली। अभिनेता कस्टम अधिकारी के रूप में गोवा के कुख्यात तस्कर से भिड़ते नजर आए। वह 1500 किलो की गोल्ड स्मगलिंग को रोकने के लिए नई-नई तरकीबें लगाते, दुश्मनों और सिस्टम को चुनौती देते दिखे। गोवा के सबसे बड़े तस्कर से लोहा लेने वाले कस्टम अधिकारी, मिस्टर कोस्टाओ फर्नांडिस के जीवन से प्रेरित इस प्रोजेक्ट का निर्देशन सेजल शाह ने किया है।

डायलॉग्स से लेकर कलाकारों तक ‘कोस्टाओ’ नवाजुद्दीन की एक और रोमांचक फिल्म होने का वादा करती है। ट्रेलर के साथ जी5 ने लिखा, “एक ऐसा हीरो जिसके पास कोई कैप नहीं है – सिर्फ एक सफेद वर्दी, अडिग साहस और जो सही है उसके लिए खड़े होने की इच्छाशक्ति है।” विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, भावेश मंडालिया, सेजल शाह, श्याम सुंदर और फैजुद्दीन सिद्दीकी ने मिलकर ‘कोस्टाओ’ का निर्माण किया है।

‘कोस्टाओ’ एक निडर कस्टम अधिकारी की कहानी से प्रेरित है। बॉम्बे फैबल्स मोशन पिक्चर्स के सहयोग से भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत ‘कोस्टाओ’ गोवा के एक निडर कस्टम अधिकारी कोस्टाओ फर्नांडीस के प्रेरक जीवन की कहानी है, जो 1990 के दशक में अपने साहसिक मिशन के बाद भारत में सोने की तस्करी के सबसे बड़े प्रयास को विफल कर देता है।

यह एक बहुत ही प्रासंगिक सवाल भी उठाता है कि आपको ईमानदारी की क्या कीमत चुकानी पड़ती है। फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के प्रमुख पात्रों का पहला लुक शेयर किया था। जी5 ने लिखा था, “यह कोस्टाओ की असाधारण कहानी है। जल्द ही जी5 पर आ रही है।” फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनेत्री प्रिया बापट भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। ‘कोस्टाओ’ का प्रीमियर 1 मई को जी5 पर होगा।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading