20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

सोनीपत में दिल्ली पुलिस के जवान का फंदे से लटका मिला शव

सोनीपत, 22 अप्रैल। हरियाणा के सोनीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली पुलिस के जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जवान की पहचान सोनीपत की ऋषि कॉलोनी के निवासी रवि के रूप में हुई है। रवि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, रवि ने चार साल पहले अपने पिता की जगह नौकरी ज्वॉइन की थी। रवि देर रात ड्यूटी से अपने घर वापस आया था और फिर सुबह उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कांस्टेबल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

बता दें कि इससे पहले 19 मार्च को हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पूर्व सब-इंस्पेक्टर ने बहादुरगढ़ में सेक्टर-6 स्थित मकान नंबर 1155 में गोली मारकर आत्महत्या की थी। मृतक की पहचान नरेंद्र छिकारा (54) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बामडोली गांव के निवासी थे। नरेंद्र छिकारा ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया, जब वह घर में अकेले थे।

बहादुरगढ़ में थाना सेक्टर-6 के एसएचओ कृष्ण कांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि घटना के संबंध में कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि मकान नंबर 1155 में नरेंद्र छिकारा रहते हैं, वह गेट नहीं खोल रहे। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे मकान में अकेले रह रहे थे। नरेंद्र छिकारा पहले दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके थे। नरेंद्र ने काफी समय पहले वीआरएस ले लिया था। वह अपने परिवार से अलग रह रहे थे।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading