26.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘द रॉयल्स’ के लिए ईशान खट्टर को मिला भाभी मीरा का साथ

मुंबई, 23 अप्रैल। बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वह जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं, ताकि सीरीज को अच्छा रिस्पांस मिले। उनकी इस कोशिश में अब उन्हें अपनी भाभी मीरा कपूर का साथ मिला है। मीरा भी देवर ईशान की नई सीरीज का प्रमोशन करने में जुट गई हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से की। उन्होंने सीरीज का ट्रेलर इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और मजेदार कैप्शन दिया। मीरा कपूर ने ‘द रॉयल्स’ का ट्रेलर इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- ‘यहां कोई सस्ती प्रथा है ही नहीं… लव इट।

मैं इस सीरीज को देखने का इंतजार नहीं कर सकती।’ उन्होंने अपने इस पोस्ट में ईशान और भूमि पेडनेकर को भी टैग किया। ‘द रॉयल्स’ की इस सीरीज में ईशान खट्टर के अपोजिट भूमि पेडनेकर हैं। इनके अलावा, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, काव्या त्रिहान, जीनत अमान, मिलिंद सोमन, विहान सामत और डिनो मोरिया जैसे कमाल के एक्टर्स भी नजर आएंगे। ट्रेलर के मुताबिक, ‘द रॉयल्स’ की कहानी मोरपुर शहर स्थित मोतीबाग महल के एक शाही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।

ईशान खट्टर राजकुमार विराज सिंह की भूमिका में हैं। वहीं भूमि पेडनेकर सोफिया कनमनी शेखर के किरदार में हैं, जो बिजनेस की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं। वह इस महल में काम करना चाहती हैं, लेकिन विराज इसके खिलाफ होते हैं। इस सीरीज में ड्रामा और इमोशंस के साथ-साथ रोमांस भी कूट-कूटकर भरा हुआ है। सीरीज का निर्देशन प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने किया है। इसका प्रीमियर 9 मई को नेटफ्लिक्स पर होगा। ईशान ने 2005 की फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। हाल ही में वह एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ म्यूजिक वीडियो ‘प्यार आता है’ में नजर आए थे। इस गाने को रितो रीबा और श्रेया घोषाल ने गाया है

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading