26.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘भूल चूक माफ’ का नया सॉन्ग ‘चोर बजारी फिर से’ हुआ रिलीज, रोमांस करते दिखे राजकुमार-वामिका

मुंबई, 24 अप्रैल। राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का नया गाना ‘चोर बजारी फिर से’ रिलीज हो चुका है। गाने में राजकुमार और वामिका गब्बी रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना सैफ अली खान की फिल्म ‘लव आज कल’ के सॉन्ग ‘चोर बजारी’ का रीमेक है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे। यही वजह है कि इस गाने को देखने के बाद फैंस को सैफ-दीपिका की जोड़ी याद आने लगी। ‘भूल चूक माफ’ 9 मई को थिएटरों में रिलीज होगी।

फिल्म में राजकुमार रंजन तिवारी और वामिका गब्बी तितली मिश्रा के किरदार में हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। फिल्म के ‘चोर बजारी फिर से’ सॉन्ग में भी दोनों का रोमांस और मस्ती देखने को मिल रही है। इस गाने को सुनिधि चौहान और नीरज श्रीधर ने गाया है। वहीं, कंपोज प्रीतम और तनिष्क बागची ने किया है। सॉन्ग को लेकर राजकुमार ने कहा, “‘चोर बजारी फिर से’ एक बेहतरीन गाना है! यह रंजन और तितली के बीच की केमिस्ट्री को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाता है। इस गाने की शूटिंग मजेदार रही। मैं म्यूजिक के साथ दर्शकों की एनर्जी और वाइब से भरे फीडबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने कहा, “‘चोर बजारी फिर से’ एक बेहतरीन गाना है! इसमें ड्रामा है, डांस है और हर बीट में तितली की मजेदार शरारत है। मुझे लगता है कि दर्शकों को गाने में रंजन और तितली की मस्ती पसंद आएगी। यह मजेदार है!” सिंगर सुनिधि चौहान ने कहा, “इस गाने में कुछ ऐसा है जो आपका ध्यान खींचता है। गाना प्ले होते ही, आप गुनगुनाने लगेंगे और अपने पैरों को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे! मैं ‘चोर बजारी फिर से’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।” फिल्म में राजकुमार और वामिका के अलावा जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, संजय मिश्रा और सीमा पाहवा लीड रोल में नजर आएंगे। इसका निर्देशन करण शर्मा ने किया है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading