21.9 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बदली ‘मालिक’ की रिलीज डेट, अब इस दिन देखने को मिलेगा राजकुमार राव का रौब और रुतबा

Rajkummar rao, 25 अप्रैल । बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल चुक माफ’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं ‘मालिक’ में गैंगस्टर रोल को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फैंस उनकी फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘मालिक’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके बाद दर्शकों को अब इस फिल्म का और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। मेकर्स ने पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया था, जिसमें राजकुमार गाड़ी के ऊपर खड़े हुए हैं और हाथ में बंदूक भी पकड़ी हुई है। इस पोस्टर के ऊपर टैगलाइन है- ‘मालिक पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं।’ इस पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी एलान किया गया था। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा था, “पूरे प्रदेश और देश पर राज करने आ रहे हैं मालिक! 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में राजकुमार राव मालिक के रूप में आने के लिए तैयार हैं।” लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

यह फिल्म अब 11 जुलाई को रिलीज होगी, यानी राजकुमार राव का रौब, रुतबा और राज ‘मालिक’ के जरिए जुलाई में देखने को मिलेगा। राजकुमार के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने ‘लव सेक्स और धोखा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’- पार्ट 2 और ‘तलाश द आंसर लाइज विदिन’ जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए। लेकिन किस्मत उनकी 2013 में पलटी, जब वह ‘काई पो चे’ और ‘शाहिद’ जैसी फिल्मों में नजर आए। वह ‘क्वीन’, ‘अलीगढ़’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘ट्रैप्ड’, ‘न्यूटन’, ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘लूडो’, ‘छलांग’, ‘भीड़’, ‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग’, ‘बधाई दो’ और ‘स्त्री-1 और 2’ जैसी हिट फिल्में कर चुके हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading