21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी के बच्चे पर प्यार लुटाती दिखीं काजोल, गोद में लेकर किया लाड

मुंबई, 25 अप्रैल। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी के बच्चे को खिलाती नजर आ रही हैं। इन फोटोज को एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनकी इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में काजोल एक क्यूट से बच्चे के साथ खेलती दिख रही हैं। न सिर्फ काजोल के चेहरे पर हंसी है, बल्कि बच्चा भी मुस्कुरा रहा है। दोनों को एक-दूसरे की कंपनी काफी अच्छी लग रही है। अब सवाल ये है कि ये बच्चा है कौन? दरअसल, यह बच्चा एक्ट्रेस इशिता दत्ता का है, जिन्होंने फिल्म ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था। ये तस्वीर भी 2024 के दुर्गा पूजा की है।

इशिता दत्ता तनुश्री दत्ता की बहन हैं। उन्होंने ‘ब्लैंक’, ‘सेट्टर्स’ और ‘फिरंगी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने एक्टर वत्सल सेठ से नवंबर 2017 में शादी की थी और जुलाई 2023 में पहले बच्चे को जन्म दिया। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में काजोल ने तीन तस्वीरों के साथ लिखा, ” मन किया आज एक हैप्पी बेबी तस्वीर साझा करूं।” काजोल की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने एक रिक्वेस्ट भी की। लिखा- क्या मैं अपनी वाली भेज दूं। इस पर काजोल ने तुरंत हंसके इमोजी के साथ कहा- हां, जरूर। इशिता दत्ता के पति वत्सल सेठ ने भी इन तस्वीरों पर रिस्पॉन्ड किया।

उन्होंने लिखा वायु अपनी पसंदीदा शख्सियत के साथ। काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो आखिरी बार वो स्क्रीन पर ‘दो पत्ती’ में दिखी थीं। इस फिल्म में उनके अलावा एक्टर शहीर शेख और कृति सेनन लीड रोल में दिखाई दिए। फिल्म में काजोल ने पुलिस इंस्पेक्टर विद्या ज्योति का किरदार निभाया था। वह जल्द ही हॉरर फिल्म ‘मां’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, उनके पास निर्देशक कायोज ईरानी की फिल्म ‘सरजमीन’, चरण तेज उप्पलपति की ‘महाराग्नि- क्वीन ऑफ क्वींस’ भी है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading