23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : सेरेना 13वीं बार क्वार्टर फाइनल में

मेलबर्न, 14 फरवरी | जापान की नाओमी ओसाका और 23 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स चौथे दौर के अपने-अपने मुकाबले जीत रविवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। सेरेना विश्व रैंकिग में सातवें नंबर की खिलाड़ी बेलारूस की एरिना सबालेंका को दो घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 2-6, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सबालेंका इससे पहले, अपने पिछले 19 मैचों में से 18 मैच जीती थी, लेकिन यहां सेरेना ने उनका विजयक्रम रोक दिया। सेरेना अपने करियर में 13वीं बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-8 में पहुंची है।

क्वार्टर फाइनल में अब सेरेना का सामना दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोमानानिया की सिमोना हालेप और मौजूदा रोलां गैरो चैंपियन इगा स्वितेक के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले की विजेता से होगा।

इससे पहले, दिन के एक अन्य मुकाबले में विश्व रैंकिग में तीसरे नंबर की खिलाड़ी ओसाका ने चौथे राउंड में स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा को एक घंटे 55 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 7-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ओसाका, मुगुरुजा से पहले सेट में पिछड़ गयीं लेकिन उन्होंने अगले दो सेट अपने नाम कर अंतिम आठ में प्रवेश किया। ओसाका का क्वार्टर फाइनल में चीनी ताईपे की सु वेई हसिए से मुकाबला होगा।

अन्य ख़बरें

विमेंस एशिया कप: सिर्फ 22 साल की शेफाली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रच दिया इतिहास

Newsdesk

हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, पूरी पारी के दौरान संघर्ष किया: फातिमा सना

Newsdesk

सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: आरएसपीबी ने टीएनपी को 12-1 से हराया, साई और एआईपीएससीबी की लगातार दूसरी जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading