20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वाराणसी में भव्य कन्यादान महोत्सव, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 125 कन्याओं का किया कन्यादान

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बुधवार को वाराणसी के शंकुल धारा में आयोजित अक्षय कन्यादान महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने 125 कन्याओं का सामूहिक कन्यादान किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी और बेबी रानी मौर्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही। मोहन भागवत ने न केवल कन्याओं का कन्यादान किया, बल्कि मंडप में पहुंचकर वनवासी दलित का पैर पूजन किया। इस दौरान एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब संघ प्रमुख ने एक दूल्हे से कहा कि यह मेरी बेटी है, इसका ध्यान रखना। संघ क्षेत्र कार्यवाह विजेंद्र जायसवाल ने कहा कि ईश्वर की कृपा थी कि हमारे परिवार को यह मौका मिला। ईश्वर की इच्छा होती है तो काम तो होता ही है। हम कृपा पात्र हैं।

वनवासी दलित अमन, जिनकी शादी मोहन भागवत द्वारा कराई गई, ने आईएएनएस को बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करता है। मेरी शादी कराई गई, मैं बहुत खुश हूं। जिन लोगों ने मेरी शादी कराई, उन्हें मैं नहीं जानता। उन्होंने कहा कि दोनों लोग अच्छे से रहना और घर चलाना। अमन ने आगे कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतने भव्य तरीके से मेरी शादी होगी। अमन के पिता ने आईएएनएस को बताया कि आज बहुत अच्छे से मेरे बेटे की शादी हुई। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इस तरह से मेरे बेटे की शादी होगी। मैं बहुत खुश हूं। शादी कराने वालों ने बेटे को बहुत आशीर्वाद दिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “शंकुलधारा कुण्ड सह द्वारिकाधीश परिसर, वाराणसी में चि. विभव के शुभ विवाह समारोह एवं अक्षय कन्यादान महोत्सव में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मा. सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जी, वाराणसी के मा. महापौर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मा. विधायक त्रिभुवन राम, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य एवं अन्य प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति रही।”

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading