25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘कोस्टाओ’ में काम करने पर बोलीं प्रिया बापट- ‘नवाज के लिए हां कहा!’

Nawazuddin Siddiqui, 3 मई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘कोस्टाओ’ को दर्शकों की ओर से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म 1 मई को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज हुई। इस फिल्म में एक्ट्रेस प्रिया बापट भी लीड रोल में नजर आईं। इस फिल्म को साइन करने पर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि इसमें उन्हें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे माने-जाने कलाकार के साथ काम करने का मौका मिल रहा था। यह उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। बापट फिल्म में ‘मारिया’ नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो मजबूत इरादे वाली है। प्रिया ने कहा कि वह नवाजुद्दीन की बड़ी फैन हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के काम की फैन रही हूं। उनकी एक्टिंग में जो सच्चाई होती है, जो किरदार वो चुनते हैं, और अपने काम के प्रति उनका जो समर्पण होता है, वो बहुत ही प्रेरणादायक है। उनके साथ इतने करीब से काम करना, उन्हें पास से देखना और फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाना… इन सब से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “फिल्म के सेट पर सभी ने बहुत ईमानदारी से काम किया, कोई दिखावा या शेखी बघारने वाली जैसी बात नहीं थी। इस माहौल ने मेरे प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में मदद की। मैं हमारी डायरेक्टर सेजल मैम और पूरी टीम को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे यह बेहतरीन मौका दिया।”

‘कोस्टाओ’ एक देशभक्ति फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘कोस्टाओ फर्नांडिस’ नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो एक ईमानदार अफसर है। लेकिन, कत्ल के इल्जाम में उसे फंसा दिया जाता है। फिल्म में उनकी बेटी कहानी सुनाती है। फिल्म की निर्देशक सेजल शाह और निर्माता विनोद भानुशाली हैं, जिन्होंने ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ और ‘मैं अटल हूं’ जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन और प्रिया बापट के अलावा, किशोर कुमार जी, हुसैन दलाल, रोहित तिवारी और गगन देव रियार जैसे कलाकार हैं। बापट ने अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘डॉ बाबासाहेब अंबेडकर’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वह 2003 में संजय दत्त और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में नजर आईं। उन्होंने फिल्म में सपोर्टिंग रोल किया था। वह मराठी फिल्म ‘काकस्पर्श’, ‘आमही दोगी’ और ‘हैप्पी जर्नी’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय’ में उन्होंने शशिकला भोसले की भूमिका निभाई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading