31 C
Jabalpur
July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत नौ घायल

जहानाबाद, 10 मई । बिहार के जहानाबाद में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है तो कुछ को पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में बारातियों से भरी एक बस की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हुई। यह भीषण हादसा पटना-गया एनएच 22 पर लोदीपुर गांव के पास हुआ। सड़क हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।

कहा जा रहा है कि सभी बाराती पटना जिले के दुल्हीनगंज थाना क्षेत्र के लाल भदसारा गांव के निवासी थे। लाल भदसारा से बारात कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई गांव में गई थी। मृतक के एक परिजन भोनू यादव ने बताया कि कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई गांव बारात गई थी। बस चालक ने शराब पी रखी थी, बारातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें मेरे पोते की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान लाल भदसारा निवासी प्रिंस कुमार (10) एवं अयोग्य राम (45) और गया जिले के टिकारी कोयरी बिगहा निवासी अरुण शर्मा (35) के रूप में हुई है।

कड़ौना थाना के पुलिस अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। स्थानीय अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ को पटना भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बारातियों से भरी बस रात को शादी संपन्न होने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान हाईवे पर बस और ट्रक आमने-सामने आ गए। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर गलती किसकी थी।

अन्य ख़बरें

गरिमा अभियान की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़, दो डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Newsdesk

शहर को सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए चला विशेष अभियान

Newsdesk

महापौर और विधायक रोहाणी के बीच विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading