31.2 C
Jabalpur
July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहर को सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए चला विशेष अभियान

नगर निगम मोबाइल कोर्ट ने अतिक्रमण पर की त्वरित कार्रवाई
जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, पैदल यात्रियों के अधिकारों की रक्षा करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज नगर निगम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल की अगुवाई में शाम 4 बजे मोबाइल कोर्ट का संचालन किया गया, जिसने छोटी लाइन फाटक से लेकर रामपुर चैक और साउथ एवेन्यू मॉल तक विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान यातायात में बाधक बन रहे अवैध अतिक्रमणों, ठेले-टपरियों को हटाया गया और जब्ती की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही फुटपाथ पर कब्जा करने वालों और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही स्पॉट चालान बनाकर सख्ती दिखाई गई।
छोटी लाइन फाटक से रामपुर चैक और साउथ एवेन्यू मॉल का मार्ग शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक है। यहाँ अवैध कब्जे और सड़क पर ठेले खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती थी। निगम की इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई से न केवल वाहन चालकों को सुगम रास्ता मिलेगा, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ भी सुरक्षित और साफ-सुथरे हो गए हैं।
नगर निगम मजिस्ट्रेट के साथ नगर निगम का अतिक्रमण निरोधक अमला, ट्रैफिक पुलिस, थाना गोरखपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम एक साथ मैदान में उतरी, जिससे नागरिकों को अव्यवस्था से तुरंत राहत मिली। कार्यवाही के समय यातायात डी.एस.पी. बैजनाथ प्रजापति, यातायात थाना प्रभारी इंद्रा, सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, दीपेंद्र रावत, दल प्रभारी अंकित पारस, अभिषेक समुद्रे, दुर्गा राव, लक्ष्मण कोरी, कुलदीप त्रिपाठी, नदीम अहमद खान, आरिफ खान स्वास्थ से आनन्द राव एवं बाल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

गरिमा अभियान की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़, दो डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Newsdesk

महापौर और विधायक रोहाणी के बीच विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

Newsdesk

निगमायुक्त ने की सफाई, सीवर, पी.एम. स्वनिधि और राजस्व वसूली की समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading