40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भोपाल – स्कूल बस का ब्रेक फेल, टक्कर लगने से एक महिला की मौत और 6 घायल

Bhopal Accident News Today – भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जो भोपाल का एक व्यस्ततम क्षेत्र है। यहां एक तेज रफ्तार स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गई और उसने कार, बाइक, और स्कूटर को टक्कर मार दी। बस के चालक ने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन ब्रेक न लगने के कारण वह बेकाबू हो गई और कई गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में एक बीएएमएस डॉक्टर की मौत गई और छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

इस दुर्घटना के कारण यातायात में भी भारी बाधाएं आईं। अब पुलिस और प्रशासन बस के चालक से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि हादसे की असली वजह का पता चल सके।

टीटी नगर पुलिस थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने पीटीआई भाषा को बताया कि हादसे में महिला डॉक्टर आयशा खान की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसे की शिकार युवती बीएएमएस डॉक्टर थी और वह जेपी अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थी।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल विधायक हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Newsdesk

विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की विशाखापत्तनम,

Newsdesk

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading