23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में एनसीसी कैडेट्स निभा सकते हैं अहम भूमिका: भंवरताल गार्डन में ‘रोड सेफ्टी समर कैंप’ का हुआ समापन

जबलपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमती सोनाली दुबे के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा ‘रोड सेफ्टी समर कैंप’ का आयोजन भंवरताल गार्डन में किया गया।

आज समर कैंप का समापन श्रीमती सोनाली दुबे की उपस्थिति में हुआ, जिसमें एनसीसी कैडेट्स, उनके पदाधिकारी, यातायात पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहे। समापन कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ यह भी बताया गया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमती दुबे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष उपाध्याय एवं श्री बैजनाथ प्रजापति ने सभी को विस्तृत जानकारी दी कि कैसे एक जिम्मेदार वाहन चालक बनकर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अपनी भूमिका निभाकर समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैला सकते हैं।

कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट और परीक्षा पैड भी वितरित किए गए। साथ ही आधुनिक ट्रैफिक उपकरणों की जानकारी भी छात्रों को दी गई, जिससे वे नई तकनीकों से अवगत हो सकें।कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक श्री शिवदयाल सनोडिया, गढ़ा थाना प्रभारी श्री हरिकिशन आटनेरे, घमापुर थाना प्रभारी श्रीमती इंद्रा ठाकुर, सूबेदार राहुल सिंह ठाकुर, मनीष प्यासी, दिनेश शर्मा, सउनि दुरपाल सिंह तेकाम एवं अन्य यातायात अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने हेतु दीनदयाल चौक से माढ़ोताल चौक, अहिंसा चौक तक किए गए अस्थाई अतिक्रमण पर नगर निगम टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

यह समर कैंप न केवल छात्रों के लिए जानकारी का माध्यम बना, बल्कि समाज में सुरक्षित यातायात के प्रति चेतना जागृत करने का भी प्रयास रहा।

अन्य ख़बरें

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात आया था हार्ट अटैक, गिरिडीह के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Newsdesk

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading