November 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (टेलीविज़न)

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3 के साथ आ रहा वापस, लेकिन इस बार होगा नया ट्विस्ट

The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show, 24 मई। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का सुपरहिट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ वापस आ रहा है। नेटफ्लिक्स पर इसका तीसरा सीजन प्रसारित होगा। इस नए सीजन की शुरुआत 21 जून से होगी। कपिल की हंसी-मजाक और दिलचस्प बातचीत फिर से दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस मजेदार कॉमेडी शो में कपिल शर्मा के साथ उनके पुराने साथी सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और हमेशा हंसती रहने वाली अर्चना पूरन सिंह भी नजर आएंगी, यानी इस बार के सीजन में कई जाने-पहचाने चेहरे फिर से दिखेंगे। इस सीजन में नेटफ्लिक्स दुनिया भर के शो के सुपर फैंस को एक खास मौका दे रहा है। इस मौके के तहत फैंस शो के स्टेज पर आकर अपना हुनर दिखा सकते हैं।

नए सीजन के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा, “नेटफ्लिक्स पर एक और सीजन के साथ वापस आना ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने परिवार के पास लौट आया हूं और इस बार हमारा परिवार और बड़ा हो रहा है!” कपिल ने आगे कहा, “इस सीजन हमने कोशिश की है कि शो में करियर, जिंदगी, परिवार, प्यार जैसी अलग-अलग बातों को दिखाया जाए और इन सबको मजेदार तरीके यानी कॉमेडी के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाए। ताकि लोग हंसी के साथ-साथ जिंदगी की जरूरी बातों को भी समझें।” उन्होंने कहा, “सीजन 3 में हमारे मजेदार बातों और शानदार मेहमानों के अलावा, नेटफ्लिक्स और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की टीम कुछ नया और खास लेकर आ रही है, ऐसा कुछ जो पहले नहीं हुआ था।

हमें जो इतना प्यार मिला है, उसके बदले में हम इस बार अपने सुपर फैंस को खास मौका दे रहे हैं। अब लाइमलाइट उन पर होगी, उनकी कहानियां, उनकी खास बातें और उनका हुनर, सबकुछ उन्हें स्टेज पर पेश करने का मौका दिया जाएगा।” इस आइडिया को लेकर कपिल शर्मा ने कहा, “इस बार हमने सोचा कि क्यों न अपने फैंस को भी शो का एक मजेदार हिस्सा बना दिया जाए? आखिर हमें अब 192 देशों में देखा जा चुका है… अब बारी है कि हम आपको अपने सुपर फैंस से मिलवाएं!” दर्शक अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड में कदम रखे बिना हॉलीवुड में छाईं फ्रीडा पिंटो, 8 ऑस्कर जीतने वाली स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने बनाया ग्लोबल स्टार

Newsdesk

सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन से पहले इमरान खान हिरासत में, बोले-मेरी कोई मांग नहीं

Newsdesk

विजय एंटनी की ‘अप्पा कुट्टी’ 6 नवंबर को होगी रिलीज

Newsdesk

Leave a Comment