24.3 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

पूजा हेगड़े ने खरीदा सी-फेसिंग लैविश अपार्टमेंट

मुंबई, 18 फरवरी | पूजा हेगड़े ने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं, जिसमें मिस इंडिया यूनिवर्स में भागीदारी से लेकर इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्मों में काम करने तक। वह अब खुद के लिए बांद्रा में एक 3 बीएचके सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है। यह पहला घर है, जिसे अभिनेत्री ने अपने पैसों से खरीदा है। इस घर में पूजा अकेले रह रही हैं, जो उनके माता-पिता के घर से बेहद करीब है।

अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “पूजा इस घर को अपना बच्चा मानती हैं, क्योंकि घर की हर एक चीज में उन्होंने कई एफर्ट्स डाले हैं, जिसमें डिजाइन करने से लेकर मटेरियल का चयन करना, हर दिन घर की निगरानी करना शामिल हैं। भले ही वह बैक टू बैक शूट में व्यस्त थीं, फिर भी वह अपने घर के काम को देखने के लिए एक दिन के ब्रेक पर भी मुंबई आने की हर संभव कोशिश करती थीं।”

अभिनय की बात करें, तो अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के साथ, सलमान खान के साथ ‘कभी ईद कभी दिवाली’ और मोस्ट एलिजिबल बैचलर प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म ‘राधेश्याम’ में नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता कीर्ति कुल्हारी हुई साइबर ठगी की शिकार, पुलिस जांच शुरू

Newsdesk

हीरो’ की पहली शूटिंग से ही बन गई जैकी-मीनाक्षी की खास केमिस्ट्री, एक साल तक चेन्नई के थिएटर में चली थी फिल्म

Newsdesk

आमिर-शाहरुख के विज्ञापन से ‘महारानी’ तक, हुमा कुरैशी ऐसे बनीं बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading