22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

टाइगर और कृष्णा के बीच खूबसूरती और टैलेंट का मजेदार मुकाबला, एक्टर ने फैंस से मांगी राय

मुंबई, 27 मई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मजेदार मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले को एक्टर ने ‘फन सिबलिंग राइवलरी’ यानी भाई-बहन के बीच मजेदार प्रतिस्पर्धा नाम दिया। टाइगर श्रॉफ ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस से पूछा है कि उन्हें क्या लगता है, वह ज्यादा टैलेंटेड और बेहतर दिखते हैं या उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ। टाइगर ने अपने पोस्ट में एक इवेंट की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इनमें वह अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं और कैमरे के सामने हाथों में हाथ डाले पोज दे रहे हैं।

इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘कौन है ज्यादा टैलेंटेड और दिखने में बेहतर ?’ इसके आगे उन्होंने फन लाफ्टर का इमोजी शेयर किया और हैशटैग के साथ ‘भाई लोग’ लिखा। आखिर में उन्होंने हार्ट इमोजी शेयर की। टाइगर का अपनी बहन से यह मजेदार मुकाबला फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि फैंस उनके मजाकिया अंदाज को काफी पसंद करते हैं। सोमवार को टाइगर ने मजेदार वीडियो शेयर किया था। वीडियो की शुरुआत में टाइगर अपने जोशीले अंदाज में जबरदस्त डांस करते दिखे।

इस दौरान वीडियो में नीचे की ओर एक टैगलाइन आती है- ‘फाड़ दूंगा!’ लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ती है, टाइगर की हालत एकदम बदल जाती है। वह एक कोने में बैठकर गहरी सांस लेते हुए दिखते हैं। वह थककर चूर हो जाते हैं। उनका शरीर पसीने से तरबतर दिखाई देता है। इस दौरान वीडियो में ऊपर की ओर टैगलाइन लिखकर आती है- ‘मुझे घर से जाना है!’… इसके आगे बेड और नींद वाली इमोजी भी होती है, जो इस पूरे सीन को काफी मजेदार बना देती है। इस वीडियो को फैंस हंसी से लोटपोट हो गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर अपनी आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू अहम किरदार में नजर आएंगे। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading