July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

30 मिनिट तक लिफ्ट में फंसा रहा बच्चा, मेंटेनेंस टीम ने समय रहते निकाला सुरक्षित

Ghaziabad News – गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित मीडिया मजेस्टिक टावर की एक लिफ्ट में सोमवार को एक मासूम बच्चा फंस गया। हालांकि यह कोई तकनीकी खराबी नहीं थी, बल्कि बच्चे की मासूम सी शरारत के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। गनीमत रही कि मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की सतर्कता से बच्चा समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की पूरी जानकारी टावर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो फुटेज के अनुसार, बच्चा लिफ्ट में सवार हुआ और जिस फ्लोर पर जाना था, उसका बटन दबाया। लिफ्ट जैसे ही चलना शुरू हुई, कुछ ही क्षण बाद बच्चे ने अंदर से लिफ्ट का दरवाजा जबरन खोलने की कोशिश की, जिससे लिफ्ट बीच में ही रुक गई।

लिफ्ट रुकने के बाद बच्चे ने दरवाजा फिर से बंद कर दिया, लेकिन लिफ्ट वहीं फंसी रह गई। बच्चे फिर से बटन दबाई लेकिन लिफ्ट बीच में ही फंस गई बच्चा घबरा गया और लिफ्ट में रोने लगा। फिर उसकी नजर ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे पर गई तो बच्चे ने मदद के सीसीटीवी कैमरे की ओर मुंह करके इशारे किए और सहायता की गुहार लगाई। हालांकि बच्चे को बहार निकालने में आधे घंटे का समय लगा तब तक बच्चा काफी परेशान हो गया। चीखता चिल्लाता रहा |

सीसीटीवी फुटेज पर नज़र रख रही मेंटेनेंस टीम ने तुरंत स्थिति को समझा और मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की लिफ्ट खराबी, मेंटेनेंस में कमी या सुरक्षा में लापरवाही नहीं पाई गई है।

मेंटेनेंस टीम का कहना है, “लिफ्ट पूरी तरह से सही स्थिति में थी। बच्चा शरारती था और लिफ्ट के दरवाजे से छेड़छाड़ करने लगा, जिससे वह फंस गया। जैसे ही हमने सीसीटीवी में यह देखा, तुरंत उसे बाहर निकाल लिया गया।”

इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि लिफ्ट जैसे उपकरणों के प्रयोग के समय बच्चों की निगरानी कितनी आवश्यक है। साथ ही, सीसीटीवी निगरानी और सतर्क स्टाफ की भूमिका ने एक संभावित हादसे को टाल दिया। साथ ही बच्चो के पेरेंट्स को सतर्क रहने की जरुरत है |

अन्य ख़बरें

आंगनबाड़ी केंद्र 15 व 16 के बच्चों का पोलिपाथर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में हुआ एक्सपोजर भ्रमण

Newsdesk

गुरु पूर्णिमा पर भक्ति और श्रद्धा का संगम, सदगुरू ऋतेश्वर जी महाराज के सानिध्य में महामहोत्सव आयोजित

Newsdesk

अधिवक्ता संघ चुनाव विवाद की जांच करेंगे 3 वरिष्ठ जज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading