July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उखरी में पारस टेंट सप्लायर्स के गोदाम में भीषण आग, कई दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, घंटों तक आग बुझाने का अभियान जारी रहा

जबलपुर। शहर के उखरी पुलिस चौकी के सामने स्थित पारस टेंट सप्लायर्स के गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।
आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की दस से ज्यादा गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को घेरकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, गोदाम में हुए नुकसान का भी अभी आकलन नहीं किया जा सका है। कई घंटे तक आग बुझाने का अभियान जारी रहा तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल कोई जनहानि या अन्य नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। आग से हुए नुकसान का आंकलन बाद में किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

गरिमा अभियान की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़, दो डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Newsdesk

शहर को सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए चला विशेष अभियान

Newsdesk

महापौर और विधायक रोहाणी के बीच विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading