36.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बर्खास्त कांस्टेबल अमनदीप कौर की मुश्किलें बढ़ी, विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में किया गिरफ्तार

Constable amandeep kaur – पंजाब पुलिस की बर्खास्त कांस्टेबल अमनदीप कौर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अमनदीप कौर की आलीशान जीवनशैली को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बाद हुई है।

खबरों के अनुसार, अमनदीप कौर महंगी गाडिय़ों, एक रोलेक्स घड़ी और एक शानदार घर के चलते पहले भी सुर्खियों में थीं। अब विजिलेंस ब्यूरो उनकी संपत्ति के स्रोतों की गहन जांच कर रहा है।

गौरतलब है कि अमनदीप कौर को पहले एक ड्रग्स मामले में निलंबित किया गया था। बठिंडा पुलिस ने उनकी थार गाड़ी की तलाशी के दौरान 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद की थी, जिसके बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
हालांकि, अमनदीप कौर और उनके साथी बलविंदर सिंह को अदालत से जमानत मिल गई थी, लेकिन विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू किए जाने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब यह देखना होगा कि विजिलेंस जांच में अमनदीप कौर की संपत्ति के बारे में क्या तथ्य सामने आते हैं।

अन्य ख़बरें

12 शांति समझौतों और 10 हजार उग्रवादियों के आत्मसमर्पण से बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर: सीएम सरमा

Newsdesk

परभणी के हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी 47,600 करोड़ रुपए की सौगात, किया विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading