36.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले, ‘2014 से पहले भी छह बार हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक’

नई दिल्ली, 29 मई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान को लेकर अब पार्टी में बयानबाजी तेज हो गई है। शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भी छह बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “2014 से पहले छह बार सर्जिकल स्ट्राइक हो चुकी हैं। पवन खेड़ा और जयराम रमेश जैसे नेता पहले ही तथ्य पेश कर चुके हैं। मुझे इस बात से दुख होता है कि भारतीय जनता पार्टी सब कुछ अपने लिए करने लगती है और वह अपने नेता नरेंद्र मोदी को किसी को छूने नहीं देना चाहती।”

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर की गई पिछली छह सर्जिकल स्ट्राइक को नकारकर भाजपा उनकी बहादुरी और पराक्रम का अपमान कर रही है। मैं भाजपा पर आरोप लगाता हूं कि वह पीएम मोदी से पहले कोई सर्जिकल स्ट्राइक न होने का दावा करके भारतीय सेना का अपमान कर रही है और उनके साहस को कम आंक रही है। यह अपमान बंद होना चाहिए।”

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “जब भी देश को जरूरत पड़ी है, कांग्रेस पार्टी ने आगे आकर काम किया है। 1942 में जब भारत औपनिवेशिक शासन के अधीन था, तब कांग्रेस ने ही अपने झंडे तले भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करने का फैसला किया था। 1929 में जवाहरलाल नेहरू के साथ मिलकर पूर्ण स्वतंत्रता का आह्वान किया गया था। भारत छोड़ो आंदोलन कांग्रेस का फैसला था और इसका विरोध किसने किया? भाजपा के मात्र संगठन ने। उन्होंने उस समय अंग्रेजों का साथ देने के लिए कहा था और उनकी फौज में भर्ती होने के लिए कहा था।”

उन्होंने कहा, “देश की आजादी का इतिहास उठाकर देख लीजिए, जब आतंकवाद से लड़ना हुआ तो इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी अपनी जान कुर्बान कर दी। मगर भाजपा ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब भी देश को बलिदान की जरूरत पड़ी है, तो कांग्रेस ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया है, भाजपा की तरह कभी भागकर नहीं गई।”

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading