24.7 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Bhopal – बैंककर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

bank employee suicide news bhopal madhya pradesh

Bhopal Bank Employee Suicide News – शाहपुरा के रोहित नगर में रहने वाली महिला बैंककर्मी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मकान मालिक की सूचना पर बुधवार की रात पुलिस ने कमरे से उसका शव बरामद किया। गुरुवार को पीएम के बाद बॉडी उत्तर प्रदेश से आए परिजनों के हवाले कर दी गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सब इंस्पेक्टर जगन्नाथ सिंह के मुताबिक रोहित नगर में रहने वाली 24 वर्षीय सोनाली शर्मा एक निजी बैंक में इंश्योरेंस शाखा में पदस्थ थीं। उसकी शादी नहीं हुई थी, और वह अकेली ही रहती थी। तीन महीने पहले ही इंदौर से ट्रांसफर होकर भोपाल आई थीं। उनका परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली थी।

रात को मकान मालिक ने फांसी लगाने की खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर निकाल रही है।

अन्य ख़बरें

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

Newsdesk

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा की लगातार दूसरी बार जीत,सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading