40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत

भोपाल में स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होने दोस्तों के साथ फार्म हाउस गया था। यहां स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूब गया। दोस्तों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां शुक्रवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घटना गुनगा के हर्राखेड़ा में बने विकेशन विला फार्म हाउस की है। यहां गुरुवार को शादी का आयोजन था।

भोपाल के कबीटपुरा का रहने वाला अयान अहमद (20) दोस्त की बहन की शादी में आया था।पूरा दिन शादी की तैयारियों में लगा रहा। शादी समारोह से पहले दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने उतर गया। वह नहाते हुए स्लाइड से गहरे पानी में चला गया। इसके बाद ऊपर नहीं आया।

इसका वीडियो भी सामने आया है।जब अयान पानी में डूबा तो पूल में दस से अधिक लोग मौजूद थे। अचानक एक युवक का ध्यान गया कि अयान पानी में जाने के बाद बाहर नहीं आया। तब जाकर उसे बाहर निकाला गया। लोगों ने पेट दबाकर उसे बचाने का प्रयास किया। तब अयान होश में भी आया, लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।अयान परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता किसी कारखाने में मजदूरी करते हैं। 6 महीने पहले ही अयान ने ई रिक्शा खरीदा था, जिससे वह कमाई कर परिवार की आर्थिक मदद करने लगा था। मामले में पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की विशाखापत्तनम,

Newsdesk

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading