36.2 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

मिरांडा कर को मुश्किल लग रहा बतौर अभिभावक और काम में संतुलन लाना

लॉस एंजेलिस, 19 फरवरी | मॉडल मिरांडा कर 3 बच्चों की मां हैं और उन्हें लगता है कि अभिभावक के तौर पर उनके लिए अपने काम और निजी जिंदगी में संतुलन बिठाना मुश्किल काम है। उनका पूर्व पति, अभिनेता ओरलैंडो ब्लूम के साथ 10 साल का बेटा फ्लिन है। इसके अलावा बिजनेसमैन इवान स्पीगेल के साथ 2 साल का बेटा हार्ट और छोटा बेटा माइल्स है। फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार मिरांडा ने कहा, “यह जगलिंग करने जैसा है। जब लोग मुझसे पूछते हैं कि कैसी हो, तो मैं उन्हें जगलिंग करने वाले इमोजी भेज देती हूं क्योंकि 2 छोटे बच्चों को संभालते हुए मुझे ऐसा ही महसूस होता है। सबसे छोटे 1 साल के बेटे को तो मैं अभी भी स्तनपान करा रही हूं।”

उन्होंने ईऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, “कई बार तो मैं रुक कर खुद को पिंच करती हूं कि मेरे 3 स्वस्थ बच्चे हैं और हम दोनों वो काम कर रहे हैं, जिसे हम प्यार करते हैं। मेरा दिल खुशी और आनंद से भरा हुआ है। हां मैं बहुत व्यस्त रहती हूं लेकिन हमें ये अच्छा लगता है। मैं खुद को बहुत आभारी मानती हूं कि मेरे 3 स्वस्थ बच्चे और एक शानदार पति है।”

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर गोविंदा और उपासना सिंह ने दी बधाई, नेतृत्व और अनुशासन की सराहना

Newsdesk

कंगना रनौत स्टारर ‘तनु वेड्स मनु : द नेक्स्ट चैप्टर’ की तैयारियां तेज, इसी साल शुरू होगी शूटिंग

Newsdesk

वरुण धवन ने इस एक्ट्रेस को बताया पॉप कल्चर आइकॉन, बोले- उनकी जगह कोई नहीं ले सकता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading