40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उप्र : चीनी मांझा की वजह से करंट की चपेट में आकर शख्स की मौत

सहारनपुर, 19 फरवरी | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक 30 वर्षीय शख्स की मौत की वजह चीनी मांझे के बिजली के करंट की चपेट में आने से होना बताई जा रही है। हादसा तब हुआ जब पतंग उड़ाते समय इस शख्स का चीनी मांझा एक पावर लाइन को छू गया था। कांच और मेटल डस्ट की परत चढ़ा चीनी मांझा बिजली का एक अच्छा संवाहक है।

घटना दो दिन पहले हुई और मृतक की पहचान नई बस्ती इलाके के निवासी अजीम के रूप में हुई है। बिजली के झटके ने उसे बेहोश कर दिया था। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने कहा, “अजीम अपने दोस्त के घर पर था और जब घटना हुई तो वे पतंग उड़ा रहे थे। संदेह है कि उसे करंट लग गया था लेकिन मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। जांच जारी है।”

चीनी मांझा की बिक्री और उपयोग पर नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन लोगों ने इसके मजबूत होने के कारण इसका इस्तेमाल करना जारी रखा है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल विधायक हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Newsdesk

विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की विशाखापत्तनम,

Newsdesk

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading