July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाराष्ट्र : बुलढाणा में समृद्धि हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर, एक की मौत

Buldhana Accident News,3 जून। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से गुजर रहे समृद्धि हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, यह दुर्घटना समृद्धि हाईवे के डोनगांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के 3 बजे समृद्धि हाईवे के डोनगांव के पास एक तेज रफ्तार कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।

मृतक की पहचान वाशिम जिले के मनका निवासी भूषण बलिराम मगर के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने व्यवसाय के लिए छत्रपति संभाजीनगर से घर जा रहा था, तभी समृद्धि हाईवे पर उसकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। 2 जून को महाराष्ट्र के बीड में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी थी, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।

मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल थे जो सभी किसी विवाद को सुलझाने के लिए शिरसला से भाट वडगांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में उनकी जान चली गई। इससे पहले, 19 मई को महाराष्ट्र के मुंबई-गोवा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी और ड्राइवर घायल हो गया था।

बीते दिनों महाराष्ट्र में हादसों में कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं। 28 अप्रैल को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सड़क हादसा सामने आया था, जहां चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भीषण दुर्घटना मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भंडारा शहर के निकट बेला गांव में हुई थी।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading