September 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर – आभूषण और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, गढ़ा क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी

Jabalpur crime news – शहर के थाना गढ़ा क्षेत्र अंतर्गत त्रिपुरी चौक पर दिनदहाड़े एक घर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।

पीड़ित की कोर्ट में पेशी के दौरान हुई वारदात

पीड़ित मनीष पुरी गोस्वामी, निवासी लेन्सकार्ट के पीछे त्रिपुरी चौक, रोज़ की तरह शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कोर्ट गया था। उस वक्त घर पर उसकी बेटी प्रिंसी मौजूद थी, जो करीब 3 बजे ताला लगाकर अपनी दादी के घर चली गई। घर पूरी तरह खाली होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

बिखरा पड़ा मिला सारा सामान

मनीष जब शाम करीब 4:30 बजे घर लौटा और मुख्य द्वार का ताला खोला, तो घर के भीतर का नजारा देखकर दंग रह गया। सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पाया गया कि अलमारी से 2 घड़ियाँ, सोने की 2 अंगूठियाँ, एक मंगलसूत्र का पेंडल, ₹10,000 नकद, भगवान के मंदिर से ₹500 और एक चांदी का सिक्का चोरी हो गया है।

पुलिस कर रही है जांच

गढ़ा थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 331(3) और 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। लोग दिनदहाड़े हुई चोरी से हैरान हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

दवा कारोबारी के सूने घर में ताला तोडकर लाखों की सनसनीखेज चोरी की वारदात

Newsdesk

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading