19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

अविका गोर ने मिलिंद चंदवानी से की सगाई, शेयर की ‘रोका’ की तस्वीरें

मुंबई, 12 जून। टीवी शो ‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री अविका गोर अपने खास दोस्त मिलिंद चंदवानी से सगाई कर चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को झलक दिखाई।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में विस्तार से बताया कि यह सब कैसे हुआ। उन्होंने लिखा, “उसने पूछा, मैं मुस्कुराई, मैं रोई और अपने जीवन का सबसे खूबसूरत और आसान जवाब यानी ‘हां’ जोर से कहा।”

अविका ने बताया कि वह फिल्मी मिजाज वाली लड़की हैं। उन्होंने आगे लिखा, “मैं पूरी तरह से फिल्मी हूं, बैकग्राउंड स्कोर, स्लो-मोशन, आंखों में ढेरों सपने, काजल लगाना और सब कुछ। मुझे ये सब चीजें पसंद हैं। वहीं, वह तर्कशील, शांत और हर परिस्थिति में फिट होने वाले इंसान हैं।”

उन्होंने आगे बताया, “मैं ड्रामा करती हूं। वह इसे मैनेज करते हैं और इन सब चीजों के बावजूद हम बस… फिट हो गए। इसलिए जब उन्होंने पूछा, तो मेरे अंदर की नायिका जाग गई और मेरे अंदर का प्रेम बाहर दिखने लगा। जवाब देने के दौरान मेरी आंखों में आंसू और दिमाग में एक साथ कई चीजें चल रही थीं, क्योंकि सच्चा प्यार हमेशा नहीं मिलता, लेकिन यह मेरा सच्चा प्रेम है, जो मुझे मिला।”

अविका गोर ने इंस्टाग्राम पर सगाई के फंक्शन की दो तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में गुलाबी रंग की प्रिंटेड साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने हल्के मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा।

वहीं, उनके पार्टनर मिलिंद भी नीले रंग के कुर्ते-पायजामे में नजर आए। दूसरी फोटो में दोनों खूबसूरत समय बिताते नजर आए।

पोस्ट पर कमेंट करते हुए मिलिंद ने लिखा, “प्लॉट ट्विस्ट: असली बैकग्राउंड म्यूजिक मेरी धड़कनों की 200 बीपीएम थी। तुमने ‘हां’ कहा और अचानक हर फिल्मी लाइन समझ में आने लगी। तू ड्रामा है, मैं निर्देशन कर रहा हूं, आओ बेस्ट पिक्चर बनाएं।”

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading