September 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, आज हो सकता है टकराव

जबलपुर। शहर में 1100 करोड़ की लागत से बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर अब राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है। कांग्रेस ने इसे जनता के लिए खोलने की घोषणा की है, वहीं भाजपा का कहना है कि लाइटिंग व सौंदर्यीकरण जैसे काम अब भी बाकी हैं।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने आज 14 जून को शाम 4 बजे दशमेश द्वार से फ्लाईओवर का जन लोकार्पण करने की बात कही है। दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि यह अधूरी तैयारियों के बीच किया जा रहा राजनीतिक स्टंट है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर “श्रेय की होड़” का आरोप लगाया, तो कांग्रेस ने इसे जनता को जल्द सौंपने का प्रयास बताया।

फ्लाईओवर पर 25 करोड़ की लागत से लाइटिंग का कार्य जारी है। भाजपा ने कहा कि पुल पूरी सुविधाओं के साथ ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

आज कांग्रेस के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, ऐसे में भाजपा से टकराव की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

अन्य ख़बरें

साक्षरता से एआई तक, ज्ञान और कौशल से सशक्त बनेगा यूपी : योगी

Newsdesk

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या 6 हुई, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

कच्ची सड़क पर संदिग्ध हालत में खड़ी कार से 35 पेटी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading