22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, कूपर कोनोली की हुई वापसी

नई दिल्ली, साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले साल क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपना डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली की टीम में वापसी हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, सिलेक्टर्स ने खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा है। टेस्ट में लगातार नाकाम होने के बावजूद मार्नस लाबुशेन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में रखा गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में लाबुशेन कुल मिलाकर सिर्फ 36 रन ही बना सके थे। लाबुशेन के बल्ले से इस फॉर्मेट में आखिरी शतक तीन साल पहले आया था। साल 2018 में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी। उस टीम के सिर्फ पांच खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ और मैट रेंशॉ ही इस बार दौरे का हिस्सा हैं। कोनोली ने फरवरी, 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। मैथ्यू कुनेमैन और माइकल नेसर दो अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में शामिल किया गया है। कुन्हेमैन बाएं हाथ की स्पिन का विकल्प देते हैं जो नाथन लायन की ऑफ-स्पिन के साथ अच्छा तालमेल बिठा सकता है।

वहीं, नेसर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने की काबिलियत रखते हैं और वह साउथ अफ्रीका की पिच पर काफी कारगर हो सकते हैं। पिंडली की चोट के कारण नेसर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। हालांकि, एशेज सीरीज 2025-26 में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा था और उन्होंने 3 मैचों में कुल 15 विकेट निकाले थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुन्हेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading