17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केदारनाथ : जंगलचट्टी के पास पैदल मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरे, दो की मौत

केदारनाथ, 18 जून। केदारनाथ में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। इस बार पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना में 2 लोग मारे गए हैं, जबकि 3 लोग घायल हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जिसने रेस्क्यू करके लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के समीप घटना हुई। पहाड़ी से बड़े बोल्डर मलबे के साथ रास्ते पर आ गए थे। इस दौरान 5 लोग इसकी चपेट में आए।

तस्वीरों में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को लोगों की मदद करते हुए देखा गया। नीचे खाई से एसडीआरएफ लोगों को निकालकर लाई। फिलहाल दुर्घटना में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके पहले केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई थी।

केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हेलीकॉप्टर ने सुबह 5:17 बजे गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी और केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था, तभी केदारनाथ घाटी में खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया। बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि क्षेत्र में मौसम बहुत खराब था, जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर अपना रास्ता भटक गया और दुर्घटना का शिकार हुआ।

पायलट समेत 7 लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे, जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के रहने वाले थे। सभी 7 लोगों ने दुर्घटना में जान गंवाई। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद से यह हेलीकॉप्टर दुर्घटना से संबंधित पांचवीं घटना थी। 7 जून को एक अन्य हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी आई और उसे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। हेलीकॉप्टर का पीछे का हिस्सा एक खड़ी कार से टकराया और खतरनाक तरीके से पास की इमारतों के करीब जा पहुंचा। गनीमत रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांच तीर्थयात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading