September 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – विद्युत बिलों की अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग, ग्राहक पंचायत की मासिक बैठक में उठे उपभोक्ता हितों के मुद्दे

Jabalpur News Today – अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महानगर जबलपुर की मासिक बैठक मंगलवार को महानगर अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल की अध्यक्षता में बिंद्रा हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि परविंदर जीत सिंह बिंद्रा और विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र सिंह रहे। इस दौरान श्रीमती मंजू वैश्य ने विद्युत विभाग की मनमानी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बिना सूचना मीटर बदले जा रहे हैं और उपभोक्ताओं से अनुचित रूप से अधिक राशि वसूली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही ऊर्जा मंत्री, प्रबंध संचालक और मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

एडवोकेट आनंद नेमा ने भी बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं को गंभीर उपभोक्ता हित का मामला बताते हुए जल्द समाधान की जरूरत जताई।

बैठक में सुरेश महोबे, शक्ति शुक्ला, किरण पंडित, हरिशंकर तिवारी, अवध नरेश तिवारी, सरिता तिवारी, रवीता विश्वकर्मा, रौशनी मालवीय और श्याम चरण पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन सचिव गोवर्धन लाल मल्होत्रा ने किया जबकि कार्यक्रम का फोटोग्राफी कार्य लवकेश गर्ग ने किया। ग्राहक पंचायत ने यह स्पष्ट किया कि यदि उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो जनआंदोलन की राह भी अपनाई जा सकती है।

अन्य ख़बरें

साक्षरता से एआई तक, ज्ञान और कौशल से सशक्त बनेगा यूपी : योगी

Newsdesk

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या 6 हुई, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

कच्ची सड़क पर संदिग्ध हालत में खड़ी कार से 35 पेटी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading