23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – भाजपा नेता के परिवार पर हाईवे पर हमला कर की लूट

जबलपुर। शहर और आसपास के इलाकों में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थिति यह हो गई है कि लोगों के लिए घर खाली छोड़ना भी मुश्किल हो गया है, तो वहीं सड़कों पर निकलना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। ताजा मामला नागपुर-प्रयागराज हाईवे का है, जहां उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भाजपा नेता सुजीत सिंह और उनके परिवार को हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया।

यह घटना खितौला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई, जब सुजीत सिंह माता शारदा के दर्शन के बाद उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वे वॉशरूम के लिए कार से नीचे उतरे थे कि तभी चार से पांच बदमाश तलवार और लोहे की रॉड लेकर उन पर टूट पड़े। हमले के दौरान बदमाश नेता की पत्नी के गले से हीरे का लॉकेट लगी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। परिवार के शोर मचाने और ड्राइवर द्वारा कार का हूटर बजाने पर हमलावर भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित नेता ने खितौला थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “अगर हमने साहस नहीं दिखाया होता, तो जान से मार दिए जाते। पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति की है, जबकि अगर यूपी में ऐसा होता, तो आरोपी अब तक जेल में होते।”

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने जांच शुरू करवाई। उन्होंने बताया कि वारदात की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आसपास के जिलों में हुई पूर्व लूट की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी सक्रिय लूट गिरोह का काम हो सकता है।

अन्य ख़बरें

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात आया था हार्ट अटैक, गिरिडीह के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Newsdesk

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading