23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – मजदूरी के पैसे मांगना पड़ा महंगा, युवक पर चाकू से हमला

जबलपुर। शहर में मजदूरी के बकाया पैसों की मांग करना एक युवक को इस कदर भारी पड़ गया कि उसे अस्पताल पहुंचना पड़ा। हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोराबाग निवासी युवक सैफुल पर बीती रात चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना उस समय हुई जब वह मजदूरी के बकाया पैसे मांगने की कोशिश कर रहा था।

सैफुल के पिता बबलू अंसारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका बेटा पिछले एक महीने से खुर्शीद नामक व्यक्ति से अपनी मजदूरी की राशि की मांग कर रहा था। इसी क्रम में बुधवार रात करीब 11:45 बजे मोहम्मद अनवर उर्फ अन्नू ने सैफुल को बातचीत के बहाने बादशाह फर्नीचर के पास बुलाया।

बताया गया कि वहां पहले से मौजूद अनवर अपने दो साथियों—मोहम्मद शहनवाज और मोहम्मद अमन अंसारी—के साथ पहुंचा। तीनों ने सैफुल से अवैध शराब के लिए पैसे मांगे। जब सैफुल ने इसका विरोध करते हुए अपनी मजदूरी की बात दोहराई, तो विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान तीनों आरोपियों ने सैफुल के साथ गाली-गलौज की और उसे पीटते हुए जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद अनवर ने सैफुल की दोनों कलाइयों पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब उसके पिता बबलू बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल सैफुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
हनुमानताल पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों मोहम्मद अनवर उर्फ अन्नू, मोहम्मद शहनवाज और मोहम्मद अमन अंसारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 119(1), 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात आया था हार्ट अटैक, गिरिडीह के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Newsdesk

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading