30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एयर इंडिया ने 4 अंतरराष्ट्रीय समेत 8 उड़ान रद्द की, सुरक्षा की चिंता

AIR India Flight – अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया काफी सतर्क दिख रही है। शुक्रवार को एक बार फिर उसने 8 उड़ानों को रद्द कर दिया है, जिसमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू उड़ान शामिल हैं।
उड़ान रद्द करने के पीछे सुरक्षा जांच का कारण बताया जा रहा है, जिसमें रखरखाव और अन्य कार्य किया जाएगा।
इससे पहले एयर इंडिया ने एक दिन में 7 उड़ानें रद्द की थीं। इनमें अधिकतर उड़ानें बोइंग ड्रीमलाइनर की थीं।
एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में दुबई से चेन्नई की एआई-906, दिल्ली से मेलबर्न की एआई-308, मेलबर्न से दिल्ली की एआई-309 और दुबई से हैदराबाद की एआई-2204 की उड़ान को रद्द किया है।
वहीं, घरेलू उड़ानों में पुणे से दिल्ली की एआई-874 उड़ान, अहमदाबाद से दिल्ली की एआई-456, हैदराबाद से मुंबई की एआई-2872 और चेन्नई से मुंबई की एआई-571 उड़ान को रद्द किया है।
हादसे के बाद से एयर इंडिया के विमानों को काफी बारीकी से जांचा जा रहा है।
गुरुवार 12 जून को विमान हादसा होने के बाद अब तक 9 दिन में एयर इंडिया अपनी 84 उड़ानों को अलग-अलग कारणों से रद्द कर चुका है।
एयर इंडिया ने 12 जून को पांच, 13 जून को 11, 14 जून को 12, 15 जून को 14, 16 जून को 11, 17 जून को 16, 18 जून को तीन, 19 जून को चार और 20 जून को सुबह 10 बजे तक आठ उड़ान रद्द की है।
इनमें अधिकतर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें थीं।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 3,500 करोड़

Newsdesk

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Newsdesk

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading