35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

सड़क पर गाड़ी निकालने को लेकर विवाद: जबलपुर में युवक को घर में घसीटकर लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर

जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र स्थित कंजर मोहल्ला में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बीती रात एक युवक को केवल सड़क से गाड़ी निकालने की बात पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घायल युवक की पहचान सुहेल सिंह ठाकुर के रूप में हुई है, जिसे पहले विक्टोरिया जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी पीड़ित की बहन ने बेलबाग थाने में दी, जहां पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसका भाई अपने कजन की गाड़ी लेकर लौट रहा था। रास्ते में एक घर में पार्टी चल रही थी। जब वह गाड़ी निकाल रहा था, तभी जाट परिवार के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि जाट परिवार के कई सदस्य इकट्ठा हो गए और सुहेल को घर के अंदर घसीटते हुए ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, यह हमला पूर्वनियोजित लग रहा है क्योंकि हमलावर बड़ी संख्या में थे और उनके पास लाठी-डंडे पहले से मौजूद थे। फिलहाल घायल युवक का इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: वाजिद खान

अन्य ख़बरें

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Newsdesk

पहला वनडे: भारत के खिलाफ महज 48 गेंदों में शतक, गुरबाज ने आखिर क्यों गौतम गंभीर को श्रेय दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading