24.7 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

विमान हादसे के कुछ दिनों बाद एयर इंडिया एसएटीएस के अधिकारियों की डीजे पार्टी पर बवाल, लोगों में आक्रोश

नई दिल्ली, 23 जून। जहां एक ओर देश अब भी अहमदाबाद विमान हादसे के दर्द से उबर नहीं पाया है, वहीं एयर इंडिया एसएटीएस के शीर्ष अधिकारियों का डीजे पार्टी में थिरकते हुए एक वीडियो सामने आने से आम लोगों और पीड़ित परिवारों में आक्रोश फैल गया है। अहमदाबाद से 12 जून को लंदन जा रही फ्लाइट एआई-171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भयावह हादसे में 241 यात्रियों सहित कई लोगों की मौत हो गई थी।

हादसे के बाद जहां देशभर में शोक की लहर है, वहीं 20 जून को गुरुग्राम स्थित एयर इंडिया एसएटीएस कार्यालय में आयोजित एक डीजे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पार्टी में एयर इंडिया एसएटीएस के सीओओ अब्राहम जकारिया, सीएफओ और बेंगलुरु एयरपोर्ट लिमिटेड के जीएम सम्प्रीत कोटियन जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। हादसे के कुछ दिनों बाद ही यह जश्न मनाना न केवल असंवेदनशील माना जा रहा है, बल्कि इससे लोगों में यह संदेश गया है कि कंपनी अपने कर्तव्यों और पीड़ित परिवारों की भावनाओं के प्रति पूर्णत: उदासीन है।

एयर इंडिया एसएटीएस वही कंपनी है जो हादसे का शिकार हुए 787 ड्रीमलाइनर की ग्राउंड हैंडलिंग और उसके लोड शीट के लिए जिम्मेदार थी। अब इस डीजे पार्टी की खबर ने कंपनी को दोहरे विवादों में ला खड़ा किया है। एक ओर संचालन से जुड़ी जिम्मेदारी और दूसरी ओर व्यवहार में गंभीर असंवेदनशीलता। एयर इंडिया एसएटीएस ने अपने बचाव में बयान जारी करते हुए कहा, “हम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से अवगत हैं। यदि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हम इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।”

अब भी गुजरात सरकार, एनडीआरएफ और फॉरेंसिक टीमें लगातार काम कर रही हैं, ताकि सभी शवों की पहचान की जा सके और उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जा सके। अब तक 251 शवों का डीएनए सैंपल मिल चुके हैं। इसमें विमान में सवार यात्रियों के अलावा विमान की चपेट में आकर जान गंवाने वाले बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रों के शव भी शामिल हैं जिनकी इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

ममता बनर्जी ने ईसीआई को लिखा पत्र, टीएमसी पर ऋतब्रत गुट के दावों की जांच जल्द पूरी करने की मांग

Newsdesk

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

Newsdesk

‘वंदे मातरम’ बोलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, सरकार की कथनी-करनी में अंतर : वारिस पठान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading