17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

आंध्र प्रदेश में राजा रघुवंशी जैसा मामला: शादी के बाद पति लापता, नहर में शव मिला

Kurnool Murder Case Today News। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति शादी के कुछ दिन बाद लापता हो गया, अब उसका शव मिला है। मृतक 32 वर्षीय तेजेश्वर है, जो अपनी शादी के एक महीने बाद 17 जून को लापता हुआ था। उसका शव 21 जून को नहर में पड़ा मिला। तेजेश्वर के परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसका विवाहेत्तर संबंध था।
पुलिस ने बताया कि तेजेश्वर एक निजी भूमि सर्वेक्षक और नृत्य शिक्षक के रूप में काम करता था। उसकी शादी 18 मई को ऐश्वर्या से हुई थी। शादी के एक महीने बाद तेजेश्वर लापता हो गया था, जिसके बाद उसके भाई ने तेजवर्धन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो तेजेश्वर की मोबाइल लोकेशन एक नहर के पास मिली, जहां जांच करने पर उसका शव बरामद हुआ।
तेजेश्वर के परिजनों का कहना है कि ऐश्वर्या बैंक में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ रिश्ते में थी, जहां उसकी मां सुजाता भी काम करती थी। कर्मचारी सुजाता और ऐश्वर्या दोनों के साथ संबंध में था। ऐश्वर्या तेजेश्वर से भी प्यार करती थी। इसके बाद तेजेश्वर और ऐश्वर्या की शादी फरवरी में तय हो गई थी, लेकिन ऐश्वर्या अचानक गायब हो गई। हालांकि, कुछ समय बाद वह फिर वापस आई और तेजेश्वर से अपने प्यार का इजहार किया।
परिजनों का कहना है कि तेजेश्वर और ऐश्वर्या ने मई में शादी की थी, लेकिन ऐश्वर्या बैंक कर्मचारी से मिलती रहती थी। इससे तेजेश्वर परेशान रहने लगा था। आरोप है कि मां और बेटी ने मिलकर हत्या की साजिश रची। तेजेश्वर को भूमि सर्वेक्षण कार्य के बहाने बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह बुलाया, जहां करीबी साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसने परिजनों के आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई को हुई थी। दोनों 20 मई को हनीमून पर मेघालय पहुंचे। 23 मई को शिलॉन्ग में राजा-सोनम की उनके परिवार से आखिरी बार फोन पर बात हुई। परिजन शिलॉन्ग पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 2 जून को राजा का शव खाई में मिला। सोनम 8 जून को गाजीपुर ढाबे पर मिली। सोनम और उसके प्रेमी राज समेत 5 आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading