17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बद्रीनाथ जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा: एक की मौत, कई लापता, सीएम धामी ने जताया दुख

Tempo traveler carrying passengers fell into Alaknanda river in Rudraprayag.

रुद्रप्रयाग, 26 जून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा हुआ है। बद्रीनाथ हाईवे पर गुरुवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस घटना में 11 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। 7 लोगों को रेस्क्यू के जरिए निकाला जा चुका है, जिसमें से एक की मौत होने की खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “जिला रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है।

एसडीआरएफ समेत अन्य बचाव दलों की ओर से युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर ऋषिकेश से बद्रीनाथ की ओर जा रहा था। हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में करीब 18 लोग सवार थे। टेंपो-ट्रैवलर जब रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर इलाके में पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोग भी इस प्रयास में मदद करने के लिए शामिल हुए।

उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में लगातार बारिश से अलकनंदा नदी में पानी का बहाव इस समय बहुत तेज है। ऐसे में घटना के बाद रेस्क्यू टीम कड़ी मेहनत कर रही है और लापता लोगों को ढूंढने की पूरी कोशिश में लगी है। अलकनंदा नदी में गिरे टेंपो ट्रैवलर का पता नहीं लग पाया है। अब तक 7 यात्रियों को बचा लिया गया है और उनमें से 6 को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading