20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ऋचा चड्ढा ने शेयर की अपनी लव स्टोरी, बोलीं- ‘प्यार दोस्ती है’

मुंबई, 26 जून। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने पति और एक्टर अली फजल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। करण जौहर के पॉडकास्ट ‘लिव योर बेस्ट लाइफ विद करण जौहर’ में पहुंचीं ऋचा ने अपनी और अली की प्रेम कहानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेम कहानी दोस्ती से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। ऋचा ने करण को बताया कि उनकी और अली की मुलाकात फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। उस वक्त दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई, जिसने उनके रिश्ते की नींव रखी।

ऋचा ने हंसते हुए करण की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ का डायलॉग ‘प्यार दोस्ती है’ दोहराते हुए कहा, “अली और मैं डेटिंग से पहले दोस्त थे। यह बिल्कुल आपकी फिल्म के डायलॉग ‘प्यार दोस्ती है’ जैसा है।” ऋचा ने यह भी बताया कि प्यार ने उनकी दुनिया को बदलकर रख दिया। उन्होंने बताया, “मुझे यह कहने में कोई शर्मिंदगी नहीं है कि अली ने मुझे महिला होने का आनंद लेना सिखाया। अली ने मुझे पोलाइट और सेंसिटिव बनाया। पहले मैं छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाया करती थी, लेकिन अब मैं उन बातों पर हंसती हूं। मेरे गुस्से का स्तर कम हुआ है और मैं अब ज्यादा खुश रहती हूं, यह सब मुझे अली ने सिखाया है।” पॉडकास्ट ‘लिव योर बेस्ट लाइफ’ में करण अपने दोस्तों और कई सेक्टर के प्रभावशाली हस्तियों के साथ बातचीत करते हैं। इसमें मनोरंजन, बिजनेस, स्वास्थ्य और वित्त जैसे विषयों पर चर्चा होती है।

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने लगभग आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। उन्होंने दिल्ली में हल्दी और संगीत समारोह और साल 2022 में मुंबई में रिसेप्शन किया था। साल 2024 में ऋचा ने बेटी को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने यह खुशखबरी दी थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा ने साल 2008 में आई कॉमेडी फिल्म ‘ओए लकी! लकी ओए!’ में एक छोटी भूमिका के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। चड्ढा को सफलता साल 2012 में क्राइम फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली, जिसमें ‘सरदार खान’ की तेजतर्रार पत्नी की भूमिका के लिए ऋचा चड्ढा को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह ‘मसान’, ‘फुकरे’ जैसी फिल्मों के साथ ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का भी हिस्सा रहीं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading