19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शेफाली जरीवाला के निधन से आहत सेलेब्स, मीका सिंह बोले- यकीन करना मुश्किल

मुंबई, 28 जून। ‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात 42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से न केवल उनके फैंस बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे भी आहत हैं। गायक मीका सिंह समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया। ‘थोंग गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली अपने हिट गाने ‘कांटा लगा’ और ‘बिग बॉस 13’ में अपनी उपस्थिति के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन की खबर सुनते ही फिल्म के साथ ही टीवी जगत की हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।

गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं, और मेरा दिल भारी है। हमारी प्यारी दोस्त शेफाली हमें छोड़कर चली गई। अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। शेफाली, तुम्हारी शालीनता, मुस्कुराहट और जिंदादिली के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।”

अभिनेता अली गोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अली ने लिखा, “शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। जीवन अप्रत्याशित है।” तहसीन पूनावाला ने भी सदमे में हैं। उन्होंने लिखा, “मेरी दोस्त शेफाली के निधन की खबर सुनकर मैं शॉक्ड हूं। वह मेरे साथ ‘बिग बॉस 13’ में थीं। विश्वास नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ शुक्ला और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। उनके चाहने वालों को प्यार और सांत्वना। ओम शांति।”

अभिनेता पारस छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेफाली के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ” किसी कि जिंदगी कितनी लिखी है, कोई नहीं जानता, किसकी कितनी सांस है, कोई नहीं जानता।”

जानकारी के मुताबिक, उनके पति पराग त्यागी शेफाली जरीवाला को बेलेव्यू सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ले गए। जहां अस्पताल पहुंचते ही शेफाली को ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित कर दिया गया।

इसके बाद शेफाली जरीवाला के अंधेरी स्थित लोखंडवाला घर मुम्बई पुलिस पहुंची थी और फोरेंसिक टीम भी उस दौरान मौजूद थी। शेफाली जरीवाला ने करियर की शुरुआत ‘कांटा लगा’ गाने से की थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘शैतानी रस्में’, ‘रात्रि के यति’ और ‘हुडुगारु’ जैसी फिल्मों में काम किया। ‘बिग बॉस 13’ में उनकी मौजूदगी भी सुर्खियों में रही थी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading