26.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

भूमि पेडनेकर ने गुरुजी निर्मल सिंह महाराज के जन्मदिन पर घर में रखी पूजा, तस्वीरें कीं साझा

Bhumi Pednekar marks Guruji Nirmal Singh Maharaj’s birthday with devotion

मुंबई, 7 जुलाई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने गुरुजी निर्मल सिंह महाराज का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया। भूमि पेडनेकर ने अपने आध्यात्मिक गुरु को सम्मान देते हुए अपने घर में पूजा रखवाई और उनकी शिक्षाओं और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। सोमवार को भूमि ने अपने घर पर पूजा की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, “उनके आशीर्वाद के साथ।” तस्वीरों में भूमि गुरुजी की तस्वीर के पास बैठी हुई नजर आ रही हैं, और फर्श पर फूलों से सुंदर सजावट की गई है। अन्य तस्वीरों में उनके परिवार के लोग और दोस्त भी पूजा करते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों से लगता है कि भूमि ने गुरुजन का जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाया।

बता दें कि गुरुजी निर्मल सिंह महाराज को गुरुजी छतरपुर वाले, डुगरी वाले गुरुजी और शुक्राना गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 7 जुलाई 1952 को पंजाब के दुगड़ी गांव में हुआ था। गुरुजी ने अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में डबल एमए की डिग्री प्राप्त की हुई है, लेकिन बचपन से ही आध्यात्म में रुचि होने के कारण उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और आध्यात्मिक ज्ञान की खोज में निकल पड़े। उन्होंने 1990 के दशक में दिल्ली के छतरपुर के भट्टी माइंस इलाके में एक भव्य शिव मंदिर की स्थापना की, जिसे आज बड़ा मंदिर के नाम से जानते हैं। अब इसमें उनकी समाधि है। मई 2007 में उनकी मृत्यु हो गई। गुरुजी के अनुयायियों में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं। अनन्या पांडे, हेमा मालिनी, नीतू कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, हेमा मालिनी, और दिवंगत ऋषि कपूर जैसे सितारे उनके भक्तों में शामिल हैं। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुजी का सत्संग अपने घर में आयोजित किया था। जैकलीन फर्नांडीज भी गुरुजी द्वारा दिल्ली में बनाए गए शिव मंदिर में पूजा करने गई हैं।

भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में भूमि को नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक स्टार्टअप की सीईओ सोफिया का किरदार निभाया था। इस शो में एक्टर ईशान खट्टर और अनुभवी अभिनेत्री जीनत अमान जैसे कलाकार अहम किरदार में थे। इसके अलावा, उन्हें शाहरुख खान की निर्मित क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘भक्षक’ में भी देखा गया, जो मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस से प्रेरित है। इसमें उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। वह जल्द ही इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर वेब सीरीज ‘दलदल’ में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading