19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भिलाई में दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी की एक साथ मौत, दो माह पहले ही हुई थी शादी

Bhilai News,08 जुलाई। रविवार को रात 10 बजे के आसपास खुर्सीपार में हुए भीषण सड़क हादसे में प्रिंटिंग प्रेस संचालक मुकेश कुर्रे और उनकी पत्नी कमलेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार के घर से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार से आते ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।
मुकेश सुपेला क्षेत्र में स्थित प्रिंटिंग प्रेस का संचालन अपने बड़े भाई अशोक कुर्रे के साथ मिलकर करते थे। दोनों भाइयों ने वर्षों की मेहनत से इस व्यवसाय को खड़ा किया था। अचानक हुए इस हादसे में न केवल एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि एक साथ चल रहे सपनों को भी अधूरा छोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया गया। अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे मुक्तिधाम में किया जाएगा।
परिवार के सदस्यों और जानने वालों का कहना है कि मुकेश बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और पत्नी कमलेश्वरी हर कदम पर उनका साथ निभाती थीं। इस हादसे से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading