सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर को जुलाई में मिलेंगी विकास की सौगातें, 50 करोड़ रुपये के लोकार्पण और भूमिपूजन होंगे: महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू”

Jabalpur News। महापौर श्री जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने बताया कि जुलाई माह में शहर में 50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को इस माह कई नई सड़कों और उद्यानों की सौगात मिलेगी।

महापौर अन्नू और निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने पीडब्ल्यूडी व उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने चल रहे और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। इस पर महापौर ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि 15 जुलाई तक सभी कार्यों का कैलेंडर तैयार कर अनुमोदन उपरांत उन्हें प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि निर्धारित समयसीमा में कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की विभाग से छुट्टी कर दी जाएगी।

महापौर ने बताया कि 4 करोड़ रुपये की लागत से कचनार सिटी मार्ग और 1.15 करोड़ रुपये की लागत से स्नेह नगर मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। दोनों सड़कों को एक माह के भीतर मॉडल सड़क के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके अलावा महाराजा अग्रसेन भवन के आसपास के सभी पहुंच मार्गों की मरम्मत भी शुरू हो चुकी है।

सिटी ब्यूटीफिकेशन के कार्य होंगे प्राथमिकता में

महापौर और निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि सिटी ब्यूटीफिकेशन के कार्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं। इसमें पेवर ब्लॉक, लैंडस्कैपिंग, फाउंटेन स्थापना और 12 लाख पौधारोपण शामिल हैं। इन कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा।

उन्होंने लोककर्म और उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में तेजी लाई जाए और 15 जुलाई तक पूर्ण रूप से क्रियान्वयन का कैलेंडर तैयार किया जाए। साथ ही त्योहारों से पूर्व शहर की सड़कों का पेचवर्क उच्च गुणवत्ता के साथ अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

भारत माता मंदिर और डुमना पार्क की समीक्षा

बैठक में महापौर ने भारत माता मंदिर निर्माण और डुमना नेचर पार्क में लगाए गए पौधों की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पौधे सुरक्षित रहें और सितंबर के दूसरे सप्ताह तक मंदिर निर्माण सहित आसपास का सौंदर्यीकरण कार्य भी पूर्ण किया जाए। शहर के सभी प्रवेश मार्गों के सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

जलप्लावन की रोकथाम के लिए 24 घंटे सतर्कता के निर्देश

महापौर ने सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य, अतिक्रमण और भवन शाखा के साथ समन्वय बनाकर जलप्लावन की रोकथाम के लिए 24 घंटे सतर्क रहने और नागरिकों की शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में विभाग प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य श्री विवेक राम सोनकर, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र कौरव, जागेन्द्र सिंह सहित सभी संभागीय यंत्री व उपयंत्री उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

NSA आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड की सत्यता पर उठाए सवाल

Newsdesk

शराब दुकानों से कथित वसूली के आरोप पर सियासत गरम, ऑडियो के बाद कर्मचारियों के वीडियो जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading