22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

महिलाओं की उम्र और त्वचा पर सवाल उठाने की आदत हो बंद : नेहा धूपिया

Neha Dhupia: Need to stop putting women under a microscope for their appearance

Neha Dhupia, 10 जुलाई। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने महिलाओं के उम्र और रूप-रंग को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके लुक के लिए 20 की उम्र में हो या 40 की, हर बार जांचने की आदत बंद होनी चाहिए। नेहा ने यह बात एक कार्यक्रम में त्वचा विशेषज्ञों के सामने कही, जहां एक डॉक्टर ने उनसे उनकी 40 की उम्र में जवां दिखने का ‘राज’ पूछा।

नेहा ने जवाब में कहा, “मैं सालों से योग कर रही हूं, जिसने मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित, शांत और स्वस्थ रखने में मदद की। इसका असर मेरे चेहरे पर भी दिखता है।” उन्होंने साफ कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने मनचाहे तरीके से खुद को सुंदर और स्वस्थ रख सकता है, लेकिन खासकर महिलाओं के लुक या दिखने में कैसी है, इस पर कमेंट करना ठीक नहीं है। नेहा ने कहा, “महिलाओं से उनके खूबसूरत या जवां दिखने का ‘रहस्य’ पूछना बहुत सामान्य हो गया है, जो एक तरह की पीछे से की गई आलोचना है। ऐसे कमेंट्स का हमें सपोर्ट नहीं करना चाहिए। हमें महिलाओं को 20 या 40 की उम्र में उनके लुक के लिए जांच की नजरों से देखना बंद करना होगा।”

उन्होंने योग के प्रति अपनी कृतज्ञता जताते हुए कहा बताया कि यह अभ्यास उन्हें खास महसूस कराता है। उन्होंने कहा, “असली सुंदरता आप जैसे हैं, वैसे ही खुद को स्वीकार करने में है।” नेहा की यह टिप्पणी सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत को दिखाती है, जहां महिलाओं को उनके व्यक्तित्व और उपलब्धियों के लिए महत्व दिया जाए, न कि केवल उनके रूप-रंग के लिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा फिल्म ‘बैड न्यूज’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म साल 2019 की फिल्म ‘गुड न्यूज’ का सीक्वल है। इसके अलावा, नेहा रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज: डबल क्रॉस’ के 20वें सीजन में गैंग लीडर के रूप में दिखीं। इस सीजन को एल्विश यादव गैंग के कुशाल तंवर ने जीता। वहीं, गैंग प्रिंस के हरताज सिंह गिल दूसरे स्थान पर रहे।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading