November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – मरीज की मौत पर बड़ी कार्रवाई: जबलपुर में दो क्लीनिकों का पंजीयन निरस्त, दो डॉक्टर निलंबित

जबलपुर। चिकित्सा लापरवाही के एक गंभीर मामले में मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए दो डॉक्टरों के सभी क्लीनिकों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई मरीज प्रणव कुमार शुक्ला (उम्र 42 वर्ष) की मृत्यु के मामले में हुई जांच और म.प्र. मेडिकल काउंसिल की एथिक्स कमेटी की अनुशंसा के आधार पर की गई है।

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त द्वारा 31 जुलाई 2025 को जारी आदेश में बताया गया कि डॉ. राहुल अग्रवाल (पंजीयन क्रमांक MP-14916) और डॉ. आकाश जैन (MP-7487) की लापरवाही के कारण मरीज की मृत्यु हुई थी। जांच के अनुसार, चिकित्सीय प्रक्रिया में मानकों का पालन नहीं किया गया और इलाज में गंभीर चूक पाई गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोनों चिकित्सकों को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, डॉ. आकाश जैन द्वारा संचालित डॉक्टर हाउस (चंद्रिका विहार, नेपियर टाउन) और मोदी क्लिनिक एंड फिजियोथेरेपी सेंटर (गुरुद्वारा के पास, मदनमहल), तथा डॉ. राहुल अग्रवाल का साईं सेवालय क्लिनिक (ग्राम जुनवानी) तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह निर्णय शालिग्राम शुक्ला द्वारा की गई शिकायत पर हुई जांच के निष्कर्षों और जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दृष्टि से लिया गया है।

Ask ChatGPT

अन्य ख़बरें

सिविक सेंटर में पब बना हुड़दंग का अड्डा! शराब के नशे में युवक-युवतियों का घंटों हंगामा, अश्लील हरकतों से शर्मसार हो रहा शहर

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment