26.5 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उप्र : मां, पत्नी के बीच झगड़े से परेशान शख्स ने खुदकुशी की

मुरादाबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)| अपनी मां और पत्नी के बीच झगड़े से परेशान होकर, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पखवारा इलाके में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने एक आवासीय इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति की पत्नी और उसकी मां के बीच कथित तौर पर उस समय झगड़ा हुआ था, जब सोमवार रात को यह घटना हुई।

मृतक की पहचान सचिन सैनी के रूप में हुई है।

खून से लथपथ सचिन को दिल्ली रोड पर एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया।

एसएचओ पखवारा, रजनी द्विवेदी ने कहा, “दिल्ली ले जाते समय शख्स ने दम तोड़ दिया। प्रथम दृष्ट्या, ऐसा प्रतीत होता है कि शख्स ने गुस्से में आकर इतना बड़ा कदम उठा लिया क्योंकि वह परिवार में लगातार झगड़े से परेशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आगे की जांच जारी है।”

सचिन पखवारा क्षेत्र में एक क्रॉकरी की दुकान का मालिक था। उसके परिवार में मां, पत्नी और बेटा है।

अन्य ख़बरें

रक्तदान महादान: शिव मारुति युवा संगठन का संकल्प।।   हर जरूरतमंद तक पहुंचे जीवन की धारा

Newsdesk

लॉजिस्टिक पार्क में आग से लाखों का सामान जलकर खाक कटंगी बायपास में सुबह तक सुलगता रहा गोदाम

Newsdesk

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने सुनी शिकायतें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading