November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – नगर निगम विशेष मजिस्ट्रेट की कार्रवाई: विक्टोरिया और एल्गिन अस्पतालों में गंदगी पाए जाने पर स्पॉट फाइन

Jabalpur News Today। 24 जुलाई 2025 — नगर निगम जबलपुर के विशेष मजिस्ट्रेट अरुण कुमार द्वारा आज शासकीय सेठ गोविंद दास (विक्टोरिया) जिला अस्पताल और रानी दुर्गावती (एल्गिन) अस्पताल का औचक निरीक्षण चलित न्यायालय के माध्यम से किया गया।

निरीक्षण के दौरान रसोईघर, स्टोर रूम और जनरल वार्ड में अत्यधिक गंदगी एवं अव्यवस्था पाए जाने पर दोनों अस्पतालों पर कुल ₹4,000 का स्पॉट फाइन लगाया गया।

यह कार्रवाई शहर में सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने और अस्पतालों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। निरीक्षण के समय सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा के साथ नगर निगम कोर्ट से क्रांति समद, अमितकांत दुबे, अजय कुमार सिंह, रजनीश शर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संतोष गौर, हर्षा पटैल, सौरभ तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम ने साफ किया है कि आने वाले समय में अन्य अस्पतालों और संस्थानों में भी इसी प्रकार की निगरानी और सख्त कार्रवाई की जाएगी

Ask ChatGP

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

Leave a Comment