July 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

इंदौर में लोगों ने एसआई को डंडे से पीटा:महिला के घर से पकड़ाया, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया; 4 पर हत्या के प्रयास का केस

इंदौर के खजराना में गुरुवार सुबह 6 बजे महिलाओं ने एक एसआई की जमकर पिटाई कर दी। उसे डंडों से पीटा। बिजली के पोल से बांधने और कपड़े उतारने की भी कोशिश की। जानकारी के अनुसार, एसआई सुरेश बुनकर खेड़ी इलाके में एक महिला के घर में था। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। इस दौरान सुरेश उसके संपर्क में आया और पिछले दो माह से वह महिला के घर आना-जाना कर रहा था।

आज महिला के परिजन और पड़ोसियों ने उसे घर से पकड़ लिया।लोगों का आरोप है कि सुरेश नशे में गालियां दे रहा था। उसकी आपत्तिजनक हालत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पिटाई कर दी। पुलिस ने फोर्स बुलाकर एसआई सुरेश को भीड़ से निकाला गया।

खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, एसआई बुनकर को पीटने के मामले में 4 नामजद समेत अन्य पर हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है।*शुरुआत में पुलिस बल भी पीछे हटा* खजराना थाने से कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ के विरोध के कारण वे एसआई को छुड़ाने आगे नहीं जा सके। पलासिया कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

इसके बाद जैसे-तैसे एसआई को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गए।*पहले भी एसआई से हो चुकी मारपीट* एसआई सुरेश बुनकर पहले भी विवादों में रहा है। दो साल पहले लसूडिय़ा इलाके में सिंगापुर टाउन के पास नशे की हालत में ड्यूटी के दौरान उसका कुछ युवाओं से विवाद हो गया था। युवाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान बुनकर को काफी चोटें आई थीं।

एसआई युवाओं को धमका रहा था, जिस पर विवाद हुआ था। बाद में लसूडिय़ा पुलिस ने युवाओं पर केस दर्ज किया और इलाके में उनका जुलूस निकाला था।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading