June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर – बिल्डर को पुलिस ने दिलवाया अवैध कब्जा, हाईकोर्ट ने डीजीपी सहित अफसरों से मांगा जवाब

Jabalpur News Today। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में रत्ना प्रभा लांबा द्वारा दायर याचिका में सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं। याचिका के अनुसार, भू-माफिया कहे जाने वाले महेंद्र सिंह गुजराल को पुलिस अधिकारियों ने 80 लाख रुपए की डील के तहत उनकी जमीन का अवैध कब्जा दिलवाया। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए डीजीपी, जबलपुर आईजी, एसपी और सीएसपी गोरखपुर एच.आर. पांडे सहित अन्य जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिका में कहा गया है कि 28 अगस्त 2024 को कोर्ट ने केवल जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन बिना किसी आदेश या वैधानिक प्रक्रिया के, 29 सितंबर 2024 को गोरखपुर और ग्वारीघाट पुलिस ने सीएसपी पांडे के नेतृत्व में कब्जा हटवाकर जमीन महेंद्र सिंह गुजराल को सौंप दी।

महेंद्र सिंह गुजराल के खिलाफ करीब 23 मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं। 2017 में उनके खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने धोखाधड़ी (IPC 420) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसके अलावा, 2023 में भी एक अन्य आपराधिक मामला उनके विरुद्ध पंजीबद्ध हुआ था।

एएसपी द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ है कि पुलिस कार्रवाई बिना किसी कानूनी आदेश के की गई और इसमें 80 लाख की लेन-देन की बात सामने आई। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि उसकी संपत्ति उसे वापस दिलाई जाए और दोषी अधिकारियों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाए।

हाईकोर्ट ने याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए अगली सुनवाई की तारीख 28 जुलाई तय की है।

अन्य ख़बरें

यूबीटी के बागी सांसदों आए इधर तो बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हुआ

Newsdesk

तृणमूल ने बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की

Newsdesk

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading