23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – शालेय कराटे चयन स्पर्धा से शुरू हुआ खेल सत्र, 25 स्कूलों के 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जबलपुर – शहर के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला हिन्दी गोहलपुर में बुधवार से 69वीं अंतर जिला शालेय कराटे चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के मार्गदर्शन और जिला क्रीड़ा अधिकारी मधुमिता हाजरा की मौजूदगी में प्रारंभ हुआ।

नवीन शैक्षणिक सत्र की इस पहली खेल गतिविधि में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मिनी, जूनियर और सीनियर बालकों की विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में जिले भर के लगभग 25 विद्यालयों के 300 चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिनका पूर्व में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर चयन किया गया था।

न्यायपूर्ण मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञ निर्णायकों की टीम

स्पर्धा के संचालन में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए 30 से अधिक राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कराटे निर्णायकों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और चयन प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न किया।

आयोजन टीम की अहम भूमिका

प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा पटेल और उनकी टीम का अहम योगदान रहा। मीनुकांत शर्मा, रॉबर्ट मार्टिन, चंद्रशेखर स्वामी, राजेंद्र धवलपुरी, मीनल चैतन्य, माधुरी शर्मा, हेमलता तिवारी, प्रकाश यादव, शीला चौहान, दिनेश गोंड और सुधीर अवधिया ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

खेल से आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में न केवल खेल कौशल को निखारती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करती हैं। प्रतियोगिता का समापन अगले दिन होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात आया था हार्ट अटैक, गिरिडीह के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Newsdesk

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading